अधिकार-क्षेत्र

जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क, भुवनेश्वर क्षेत्र के क्षेत्राधिकार का संक्षिप्त विवरण

जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क, भुवनेश्वर क्षेत्र, में मुख्यालय भुवनेश्वर के साथ शामिल हैं- 2 जीएसटी कार्यकारी आयुक्तालय, 1 सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, 1 लेखा-परीक्षा आयुक्तालय और 1 आयुक्त (अपील) के कार्यालय ।

भुवनेश्वर जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय:- आयुक्तालय का मुख्यालय भुवनेश्वर में स्थित है। आयुक्तालय के भौगोलिक क्षेत्राधिकार में ओड़िशा राज्य के खुर्दा, कटक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, ढेंकनाल, नयागढ़, गंजम, रायगढ़, गजपति, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, कंधमाल और कलानहांडी जिले शामिल हैं। इसमें 8 डिवीजन और 55 रेंज शामिल हैं। डिवीजनों के नाम हैं, भुवनेश्वर- I, भुवनेश्वर- II, कटक- I, कटक- II, जाजपुर, बालासोर,बरहामपुर और रायगडा।

राउरकेला जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय:- आयुक्तालय का मुख्यालय राउरकेला में स्थित है। आयुक्तालय के भौगोलिक क्षेत्राधिकार में ओडिशा राज्य के अंगुल, सुंदरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, झारसुगुडा, सुबर्नपुर (सोनपुर), बौध, बरगढ़, बलांगीर, क्योंझर, मयूरभंज और नुआपाड़ा जिले शामिल हैं। इसमें 7 डिवीजन और 40 रेंज शामिल हैं। मंडलों के नाम हैं, राउरकेला- I, राउरकेला- II, संबलपुर- I, संबलपुर- II, झारसुगुड़ा, अंगुल और क्योंझर।

सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, भुवनेश्वर: – आयुक्तालय का मुख्यालय भुवनेश्वर में स्थित है। आयुक्तालय के भौगोलिक क्षेत्राधिकार में संपूर्ण ओडिशा राज्य शामिल है। इसमें 5 डिवीजन शामिल हैं, अर्थात्, भुवनेश्वर सीमा शुल्क मंडल, पारादीप सीमा शुल्क मंडल, गोपालपुर सीमा शुल्क मंडल, धामरा सीमा शुल्क मंडल और जाजपुर रोड सीमा शुल्क मंडल। भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पारादीप बंदरगाह, गोपालपुर बंदरगाह, धामरा बंदरगाह और आईसीडी कलिंगनगर, जाजपुर भी इस आयुक्तालय के अधीन हैं। हाल ही में एक विदेशी डाकघर की शाखा भुवनेश्वर में खोली गई है।

लेखा-परीक्षा आयुक्तालय:- आयुक्तालय का मुख्यालय भुवनेश्वर में स्थित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भुवनेश्वर और राउरकेला, जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय दोनों के ऑडिट कार्य को यह देखता है। इसमें 7 लेखा-परीक्षा मंडल शामिल हैं, जैसे, भुवनेश्वर ऑडिट सर्कल, कटक ऑडिट सर्कल, जाजपुर ऑडिट सर्कल, बरहामपुर ऑडिट सर्कल, राउरकेला ऑडिट सर्कल, संबलपुर ऑडिट सर्कल और अंगुल ऑडिट सर्कल। इसमें 19 लेखा-परीक्षा समूह शामिल हैं।

आयुक्त (अपील) :- अपील आयुक्तालय का मुख्यालय भुवनेश्वर मै स्थित है। यह भुवनेश्वर क्षेत्र के तहत जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और सीमा शुल्क के संबंध में सभी अपील मामलों को देखता है।